मिलेगा रोजगार, अब खुल रहे है उद्योगिक विकास के द्वार, जसपाल अरोरा ने माना सीएम श्री यादव का आभार


सीहोर में लगेंगे तीन बड़े उद्योग, 1400 करोड रुपए का निवेश होना प्रस्तावित, 1650 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना


सीहोर। प्रदेश के सागर में हुए रीजनल कौन क्लब में सीहोर के औद्योगिक विकास का रास्ता भी खुल गया है। यहां सीहोर जिले के लिए भी निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। सीहोर जिले में तीन बड़े उद्योग लगने जा रहे हैं। जिसमें 1400 करोड रुपए का निवेश होना प्रस्तावित है, इससे 1650 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। जिला पंचायत एवं नापा सीहोर के पूर्व अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने सीहोर जिले को करोड़ों की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार बार माल्ट मेल्टिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में 400 करोड़ की लागत से निवेश कर 500 लोगों को रोजगार देगी। इसी प्रकार धारा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड पाइपलाइन उद्योग के माध्यम से 750 करोड़ का निवेश सीहोर जिले में करेगी, और इसे 950 लोगों को रोजगार मिलना प्रस्तावित है। बताया गया है कि स्वर्ण भारत स्टील प्राइवेट लिमिटेड 150 करोड़ निवेश कर स्टील निर्माण का कारखाना लगाने जा रही है। इससे सीहोर जिले में 200 लोगों को रोजगार मिलेगा।

इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में उद्योगों के विकास का कार्य निरंतर जारी रहेगा। छोटे से छोटे उद्यमी की सहायता के लिए भी राज्य सरकार पूर्ण सहायोग प्रदान करेगी। डॉ. यादव ने कहा कि बड़े पैमाने पर निवेश से स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने कहा कि संभागीय कॉन्क्लेव से स्थानीय स्तर पर नई इकाइयों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण बन रहा है। क्षेत्रीय इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से स्थानीय गतिविधियों के साथ प्रदेश स्तर पर महत्व रखने वाले उद्योगों की स्थापना को भी गति देने में मदद मिल रही है।

Post a Comment

0 Comments