सीहोर। ग्राम लसुडिय़ा धाकड़ के किसान महिला पुरूश पानी में खेतों में खड़े होकर एवं पेड़ पर चडक़र भारी बारिश से खराब हुई सोयाबीन की फसल हाथों लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसान व समाजसेवी एम.एस.मेवाड़ा ने कहा कि एक तरफ तो सरकार सोयाबीन पानी के भाव खरीद रही है वहीं दूसरी तरफ भारी बारिश से सोयाबीन पानी में बहकर खराब हो रही है। सोयाबीन की फसल पर प्राकृतिक आपदा इस तरह आन पड़ी है कि किसानों की रातों की नींद व दिन का चैन खो गया है। कटी हुई खेतों में पड़ी सोयाबीन की खराब फसल को देखकर किसान बेवशी की मार झेलते हुए नाना प्रकार से प्रदर्शन कर रहें हैं और शासन/प्रशासन का ध्यान अपनी ओर आकर्षण कराते हुए पेड़ पर चडक़र सरकार से उचित मुआवजे की गुहार लगाने को मजबूर है। किसान मांग कर रहें हैं कि शासन/प्रशासन तत्काल सर्वे करायें और उचित मुआवजा दिया जावे। प्रदर्शन कर मांग करने वालों में किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा, भारत सिंह पटेल, विक्रम सिंह पूर्व सरपंच, रायचंद सूर्यवंशी, माखन सिंह मालवीय, चुन्नीलाल सूर्यवंशी, हेमराज सूर्यवंशी, कमल प्रजापत, हरि ओम, हरि, रामचरण मेवाड़ा, कृष्णा बाई, सीताबाई, अयोध्याबाई, सीमाबाई, फूल कुंवर बाई सहित कई ग्रामवासी शामिल हैं।



0 Comments