151 उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी हुए सम्मानित

सीहोर।शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग में रचनात्मक  योगदान देने वाले कर्मचारियों को प्रान्तीय शिक्षक संघ जिला सीहोर द्वारा सम्मानित किया गया ।  जिला स्तरीय सम्मान समारोह के लिए शिक्षा विभाग के शिक्षक, नवीन शिक्षक संवर्ग, सहायक शिक्षक,  लिपिक, भृत्य से कुल 151 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में कुल 523 आवेदन प्राप्त हुए थे। शिक्षक सम्मान समारोह आवासीय विद्यालय के सभागार में अतिथि गण विधायक सुदेश राय ,नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर  , जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर जिला परियोजना समन्वयक आरआर उइके, विकासखण्ड अधिकारी सीहोर दीपा कीर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी आष्टा अजब सिंह राजपूत, बी आर सी सीहोर अशोक वर्मा  की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। अतिथियों का स्वागत कार्यकारी महासचिव सतीश त्यागी , जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना, बलराम पंवार,राजेंद्र परमार, हेमन्त मालवीय, दिनेश मेवाड़ा, महेश मालवीय, धर्मेन्द्र ठाकुर , अर्जुन सिंह, आशीष शर्मा, नरेश सवासिया ने किया।इस अवसर पर अतिथि के रूप में मौजूद विधायक सुदेश राय जी ने कहा कि  गुरु अपने समर्पण और ज्ञान के माध्यम से शिष्यों के  जीवन को आकार देते हैं। शिक्षा ही जीवन को आकार देती है। मानव जीवन को सार्थक बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में नगर पालिका अध्यक्ष विकास राठौर प्रिंस ने कहा कि प्रांतीय शिक्षक संघ की यह  पहल निश्चित रूप से सराहनीय है। शिक्षक ही राष्ट्रनिर्माता है। शिक्षकों के लिए ऐसे सम्मान समारोह जरूरी है। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर और जिला परियोजना समन्वयक आर.आर.उईके ने भी संबोधित ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप नागिया ने किया। इस अवसर पर कार्यकारी महासचिव सतीश त्यागी, जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप नागिया, राजेंद्र परमार, सुरेंद्र यादव, लखन माहेश्वरी,जय सिंह ठाकुर, सुमीत राठौर,धर्मेन्द्र ठाकुर, नरेन्द्र सोलंकी, नरेश सवासिया, हेमंत मालवीय,  नरेश मेवाड़ा, अरुण जोशी, प्रताप परमार,आशीष शर्मा,राजेश तिवारी, शैलेंद्र चौहान, महेन्द्र बाथम, आलोक श्रीवास्तव, शरद मालवीय , स्मिता मूंदड़ा, नीलू गेहलोत, गायत्री कौशल,सुधा गेहलोत, आदि मौजूद थे।




Post a Comment

0 Comments