••••••••••••••••••••••••••••
••भारत नेपाल सीमा पर स्थित भूत-भावन भगवान शिव की पावन भूमि गोला गोकर्णनाथ खीरी (उप्र) में साहित्यिक संस्था कपिलेश फाऊंडेशन द्वारा निरंतर १५० घंटों से अधिक तक चलने वाले कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का विश्व रिकॉर्ड जो कि वर्तमान में पाकिस्तान के नाम है को तोड़कर नया कीर्तिमान बनाने हेतु २५ सितम्बर २०२४ से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सह मुशायरा प्रारम्भ हो गया है जिसका समापन १५० घंटे काव्य पाठ पूर्ण किया जाकर नया विश्व कीर्तिमान बनाकर 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड' में भारत का नाम दर्ज़ कराया जायेगा। यह काव्यपाठ २५ सितम्बर से १ अक्टूबर तक दिनरात लगातार १५० घण्टे से अधिक समय तक किया जाकर नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। इस कवि सम्मेलन में 'राष्ट्रीय कलचुरि कवि परिषद' के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वृन्दावन राय 'सरल' सागर (मप्र) के कुशल नेतृत्व में तथा म.प्र. साहित्य साधना मंच के प्रदेशाध्यक्ष अशोक व्यग्र तथा जिलाध्यक्ष डॉ अनीस खान के कुशल मार्गदर्शन में म.प्र. से तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल काव्यपाठ करने गया था जिसमें 'साहित्य साधना मंच' के संस्थापक श्री सुरेश जायसवाल ने आयोजन समिति द्वारा निर्धारित एवं अनिवार्य २० मिनट तक अपनी ग़ज़लें सुनाकर वाह वाही लूटी। उनकी इस उपलब्धि पर आयोजन समिति की अध्यक्ष क्षिप्रा खरे ने अन्य पदाधिकारियों के साथ विश्व कीर्तिमानधारी इस कवि सम्मेलन में सुरेश जायसवाल सीहोर को सम्मानित कर विश्व कीर्तिमान का प्रमाण पत्र प्रदान किया। साहित्य नगरी सीहोर के ५० बर्ष के इतिहास में श्री सुरेश जायसवाल यह सम्मान प्राप्त करने वाले प्रथम शायर हैं। आप की इस उपलब्धि पर साहित्य साधना मंच' के प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक व्यग्र, 'राष्ट्रीय कलचुरि कवि परिषद' की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी चौकसे, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे, 'साहित्य साधना मंच' की उपाध्यक्ष साक्षी जैन, संरक्षक श्री संजय आरज़ू, श्री सुदामा दुबे, श्रीमती सविता धर, आदि ने बधाई दी।
0 Comments