सीहोर। रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीकि की जयंति आगामी 17 अक्टूबर को नगर में बडे ही उत्साह के साथ मनाई जाएगी। जिसके लिए आयोजन समीति का गठन किया है। समाजजनों में जयंति को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि महर्षि वाल्मीकि जयंति मनाने के लिए बीते दिनों एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें चल समारोह का अध्यक्ष लक्ष्मण भैरवे को बनाया गया है। अध्यक्ष का मनोनयन समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में किया गया। चल समारोह अध्यक्ष श्री भैरवे ने बताया कि चल समारोह लुनिया चौराहा वाल्मीकि कालोनी से प्रारंभ होगा, मछलीपुल, कोतवाली चौराहा, तहसील चौराहा होते हुए कस्बा पहुंचेगा जहां चल समारोह का समापन होगा। बैठक में रतनलाल भैरवे, मनोहर लाल घावरी, मनोहर भैरवे, दिनेश भैरवे, राकेश नरवारे, देवकुमार बोयत, मनोज दिशावरी सहित बडी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

0 Comments