सीहोर। भाजपा के संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024 के तहत् पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा के द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के साथ चौपाल लगाकर नगर के कस्बा, गंज, छावनी सहित अन्य क्षेत्र के सेकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मैके पर जसपाल सिंह अरोरा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी तो है ही साथ ही राजनीतिक दलों में अनूठी पार्टी भी है। कोई राजनीतिक दल लोकतांत्रिक तरीके से हर 6 साल में सदस्यता अभियान नहीं करता। भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिस पर हमें गर्व है। हमारी पार्टी के द्वारा हर 6 साल में नए सिरे से सबको फिर से पार्टी का सदस्य बनाया जाता है। कोरोना संकट के समय यह सदस्यता अभियान सीमित रूप से ही चल पाया था, लेकिन अब 2 सितंबर से पार्टी फिर से पूरे देश में अपना सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर जारी है और नागरिकगण भाजपा की रिती निति से प्रभावित होकर बड़े उत्साह से भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। सदस्यता अभियान पुरे शहर में सक्रीयता के साथ चलाया जा रहा है साथ ही सीहोर विधानसभा क्षेत्र में भी घर-घर पहुंचकर सभी लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जावेगी।


0 Comments