कुन्दन राय बने मप्र राज्य कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष

सीहोर ।  मप्र राज्य कर्मचारी संघ सीहोर की जिला बैठक स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर सभागार मे सम्पन्न हुई। जिसमे सर्वसम्मति  से कुंदन राय को मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा सीहोर का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्तमान जिला अध्यक्ष ओ पी शर्मा के भोपाल जिला परियोजना समन्वयक बनने के कारण कर्मचारी आन्दोलन प्रभावित न हो इस कारण यह निर्णय लिया गया। बैठक में 24 सितम्बर को राज्य कर्मचारी संघ के 25 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए सभी कार्यालयो मे सम्पर्क करने और अधिक से अधिक संख्या मे उनकी सहभागिता करने का निर्णय लिया गया । बैठक मे प्रमुख रूप से गोपाल सिंह ठाकुर ओ पी शर्मा, संतोष सिंह, कुंदन राय, अंकुर शर्मा, अभिषेक भार्गव, डी के राय, अरुण जोशी, सुधीर खापरे, मनोज व्यास, बी एल बकोडिया, लखन बकोडिया, गजराज मीना, संतोष जैन (संतु) उपस्थित रहे 



Post a Comment

0 Comments