सीहोर । सीहोर मीडिया संघ जिला इकाई कार्यकारणी की महत्वपूर्ण बैठक पत्रकार सक्षम पालीवाल के कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें वरिष्ठ पत्रकारों एवं संगठन के मार्गदर्शन मंडल की सहमति में सदस्यों को नियुक्त किया गया । मार्गदर्शक मंडल में कुलदीप सारस्वत, जुगल पटेल, डॉ.प्रदीप चौहान, प्रदीप समाधिया, संजय त्यागी, गौतम शाह, के.जी. बैरागी, अशोक समाधिया, देवी प्रसाद व्यास, ए. आर. शेख मुंशी, सुशील संचेती की सहमति एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश मीडिया संघ धर्मेंद्र राय
एवं मिडिया संघ जिला अध्यक्ष नितिन ज़ौहरी के द्वारा कार्यकारणी नियुक्त कि गई। जिसमे सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष सक्षम पालीवाल,सुजीत रैकवार, सचिव राजु विश्वकर्मा, सह सचिव रजनी राय, वृंदा विश्वकर्मा, महान कौशल, अंकित शर्मा , कमलेश परमार, कोषाध्यक्ष कवि छोकर, मिडिया प्रभारी मोनु योगी नितेश एवं कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र राय, कपिल ग़ौर, अनुराग शर्मा, संजय धीमान, रुपेश खरे, नरेश मेवाड़ा, प्रकाश मालवीय, हेमंत चौधरी ,अनिल मालवीय, ज़ोरावर सिंह, राजेश शिवहरे, सचिन महोबिया,पवन विश्वकर्मा, वसीम ख़ान, संतोष महोनिया को कार्य समिति सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया । बैठक में तय किया गया कि आगे की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा जो तहसील एवं ग्रामीण की रहेगी । इस अवसर पर संगठन के मिडिया प्रभारी मोनू नितेश योगी के जन्मदिन के अवसर पर उनको हारफूल माला पहनाकर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जिसमे संगठन के पदाधिकारी एवं मार्गदर्शक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे ।
0 Comments