सीहोर। सिद्धपुर सेवा भारती समिति जिला सीहोर के तत्वाधान मे सीहोर नगर के सात संस्कार केन्द्रों पर दिनांक 16 से 22 सितम्बर 2024 तक सुपोषण सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सभी सात संस्कार केन्द्रों पर भोजन, आहार की शुद्धता और पौषक तत्वों की जानकरी केन्द्रों के बच्चों और उनके माता-पिता को दी गई। सुपोषण से सम्बंधित पत्रकों का वितरण, प्रभात फेरी, वाद-विवाद व गोष्ठियों का आयोजन किया गया। साथ ही लेखन प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम भी सभी संस्कार केन्द्रों पर किया गये।

कार्यक्रम का समापन संस्कार केन्द्र स्वदेश नगर पर राम मंदिर प्रांगण में रविवार, 22 सितम्बर 2024 को किया गया। कार्यक्रम में सेवा भारती के जिला पालक डॉ. धनीराम पंवार ने पूरे देश में गरीब बस्तियों में सेवा भारती द्वारा दी जा रही शिक्षा, संस्कार, स्वावलंबन, स्वास्थ्य सम्बन्धित सेवाओं की जानकारी दी गई। डॉ. गगन नामदेव के द्वारा पौषण जागरूकता को विस्तार पूर्वक समझाया गया। डॉ. पुष्पा कन्नौजिया, डॉ. श्रीमल राजपूत एवं डॉ. गगन नामदेव ने बस्ती की लगभग 250 से 300 महिलाओं, बच्चों, किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक दवाईयों का नि:शुल्क वितरण भी किया।
कार्यक्रम में सेवा भारती सीहोर के जिला सचिव कमल सिंह ने सीहोर जिले में सेवा भारती द्वारा चलाये जा रहे सेवा कार्यो से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन सेवा भारती सीहोर के हिन्दू सिंह परमार ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन मे सेवा भारती के विभाग संयोजक बलराम का विशेष मार्ग दर्शन रहा। समिति के कोषाध्यक्ष राजेश विजयवर्गीय, जिला उपाध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, समिति की मातृ शक्ति श्रीमती मंजू, श्रीमती अंजू अग्रवाल, श्रीमती शालिनी महेश्वरी की विशेष उपस्थिति रही। जिला प्रमुख पूर्णकालिक सुनील भारती, सेवा केन्द्र की शिक्षिका सुश्री निकिता बुंदेला ने सराहनीय योगदान दिया।

0 Comments