सीहोर । नगर में पारंपरिक रूप से निकलने वाले डोल ग्यारस चल समारोह उत्साह पूर्वक निकला जिसमे नगर के विभिन्न मंदिरों के भगवान विमान में बैठ कर नगर भ्रमण किया इस अवसर पर स्थान्य कोतवाली चौराहे पर हिंदू उत्सव समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों ने विमान में विराजमान भगवान की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से हिंदू उत्सव समिति के संरक्षक मोहन चौरसिया , राजेंद्र व्यास , तुलसीराम सेन , नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सिसोदिया , पं. महेश दुबे , संभू राठौर , विष्णु प्रजापति , हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता , राजेंद्र नागर ने स्वागत किया । इस अवसर अखाड़ों के कलाकारों द्वारा अखाड़ों का प्रदर्शन कर कर्तव्य दिखाया ।



0 Comments