सहकार भारती के सम्मेलन में शामिल होंगे 1600 सदस्य - जिले की 80 सोसायटियों के सदस्यों को बनाया कार्यकर्ता

सीहोर। सहकार भारती मध्यप्रदेश में सदस्यता अभियान चला रही है। जिसके तहत बड़ी संख्या में पदाधिकारी सदस्य बन रहे हैं। सीहोर जिले में भी करीब 1600 सदस्य बनाए जा चुके हैं। इस बारे में सहकार भारती की प्रादेशिक समिति के सदस्य और जिले के सदस्यता प्रभारी सुरेश गुप्ता ने बताया कि हमने जिले भर में अभियान चलाया, जिसके तहत 1600 सदस्य बनाए गए। अभियान के तहत हमने जिले की सभी 80 सोसायटियों के सदस्यों को कार्यकर्ता बनाया है। अभियान लगातार जारी रहेगा, इस बीच 15 सितंबर को जिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में जिले भर से सदस्य आएंगे। सम्मेलन को लेकर शनिवार को चाणक्यपुरी स्थित इटर हन्ट्स में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिसमें सुरेश गुप्ता के साथ कार्यक्रम संयोजक सुरेश वशिष्ठ ने सहकार भारती और सम्मेलन को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य सिर्फ भीड़ जमा करना नहीं है। सहकारिता से लोगों को जोड़ना और उन्हें फायदा पहुंचना भी है।


Post a Comment

0 Comments