सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी शहर के बाल विहार मैदान पर छावनी दशहरा उत्सव समिति के तत्वावधान में विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर सोमवार की शाम साढ़े छह बजे शहर के गंगाश्रम स्थित जसपाल अरोरा के कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। मुख्य संरक्षक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा सहित अन्य पदाधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहेंगे।
आगामी दिनों में बाल विहार मैदान पर विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा। साथ ही श्रीराम और रावण की सेनाओं के बीच संग्राम होगा। राम की सेना लाल और रावण की सेना काली पोशाक में नजर आएंगी। रंगीन आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया जाएगा। तैयारी को लेकर एक बैठक का आयोजन सोमवार की शाम साढ़े छह बजे किया जाएगा। आगामी दिनों में नवरात्रि का पर्व आने वाला है, वहीं उसके पश्चात विजयादशमी का पर्व आता है, इसको लेकर इस वर्ष धूमधाम से पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए बैठक में रुपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से बैठक में आने की अपील की है।
0 Comments