सीहोर विकासखंड के शासकीय माध्यमिक विद्यालय, टैगोर व शासकीय माध्यमिक विद्यालय, तिलक में राज्य शिक्षा केंद्र व रूम टू रीड संस्था द्वारा आयोजित रीडिंग कैंपन के अंतर्गत रीड- अ - थॉन कार्यक्रम का आयोजन किया गया | शाला के समस्त बच्चों के द्वारा सुबह 11 से 11:30 बजे के बीच कहानियों की किताबों से सामूहिक पठन किया गया। बच्चों को समूह में पढ़ने में काफी आनंद आया एवं उनमें बहुत उत्साह देखा गया| बच्चे किताबें पढ़ने के बाद अपनी कहानियों के बारे में एक दूसरे को बता रहे थे। विकासखंड से बीआरसी श्री अशोक वर्मा ने बच्चों को कहानी सुनाई और पुस्तकालय, किताबों एवं पढ़ने के महत्व के बारें में बताया | बीएससी श्री सुरेन्द्र यादव, श्रीमती योगिता लोधी, श्रीमती अमिता आहूजा द्वारा भी बच्चो को कहानियां सुनाई गई । जनशिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल हुए | शाला के शिक्षकों ने किताबों का वितरण किया और खुद भी किताबें पढ़ी | मिशन अंकुर टीम सदस्य संजय शर्मा व अनीस खान ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया | ब्लॉक की अन्य शालाओं में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
.jpg)
0 Comments