सीहोर के लिए एक और नया इतिहास और गौरव का क्षण

सीहोर। सीहोर के  ज्योतिष एवं भागवत सिंधु आचार्य पंडित हर्षित शास्त्री जी महाराज श्री (सीहोर वाले) के सानिध्य में श्री बद्रीनाथ धाम में विगत 7 दिनों से चल रही कथा का विश्राम हुआ। यह पहला अवसर है जब सीहोर के कोई लाल ने श्री बद्रीनाथ धाम में श्रीमद् भागवत कथा को भगवान श्री बद्रीनाथ को सुनाया है। साथ ही श्री बद्रीनाथ मंदिर के प्रधान सेवायत श्री रावल जी से परम् पूज्य ज्योतिष एवं भागवत सिंधु आचार्य पं हर्षित शास्त्री जी की सप्रेम भेट हुई।
कथा का विश्राम दिनांक 6 सितंबर 2024 को हुआ। बद्रीनाथ धाम मे भागवत कथा मे जाने वाले भक्तो मे सीहोर, विदिशा, नागदा, रतलाम, उज्जैन, जयपुर, भोपाल, मंदसौर राउ, ओडिशा, छत्तीसगढ़  सहित विभिन्न स्थानों के वैष्णव भक्त शामिल हुए एवं हर्षोल्लास के साथ पवित्र बद्रीनाथ धाम मे कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
 


रविवार, 8 सितंबर को शाम 5:00 बजे पंडित जी भोपाल स्टेशन पर उतरेंगे एवं शाम को 6:30 बजे सीहोर आगमन होगा।

Post a Comment

0 Comments