सीहोर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत महात्मा गांधी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा सीवन नदी तट पर श्रमदान किया गया। साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन व स्वयंसेवक शिवानी प्रजापति के नेतृत्व में किया। इस दौरान सीवन नदी के आस—पास सफाई कर कचरे को कुड़ादान में डाला गया और स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ. हलीम खान, संचालक ज्योति शर्मा, इकबाल अंसारी सहित वरिष्ठ स्वयंसेवक अमित शर्मा,स्टेट कैम्पर नंदनी भुसारिया, पूनम, ओसामा आदि उपस्थित रहें।


0 Comments