सीहोर। सिद्धपुर सेवा भारती समिति जिला सीहोर के तत्वाधान मे सीहोर नगर के सात संस्कार केन्द्रों पर दिनांक 16 से 22 सितम्बर 2024 तक सुपोषण सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सभी सात संस्कार केन्द्रों पर भोजन, आहार की शुद्धता और पौषक तत्वों की जानकरी केन्द्रों के बच्चों और उनके माता-पिता को दी गई। सुपोषण से सम्बंधित पत्रकों का वितरण, प्रभात फेरी, वाद-विवाद व गोष्ठियों का आयोजन किया गया। साथ ही लेखन प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम भी सभी संस्कार केन्द्रों पर किया गये।


0 Comments