सीहोर। शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान के जूडो खिलाडी नितिन कौशल एवं जय सूर्यवंशी का चयन राज्यस्तरीय जुडो प्रतियोगिता हेतु नीमच जिले में हुआ है।
उल्लेखनीय है कि भोपाल में आयोजित संभागीय जूडो प्रतियोगिता में खेलकूद संस्थान के नितिन कौशल ने-60 और जय सूर्यवंशी ने-55 किलो ग्राम आयुवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया था।
खिलाडियों की इन उपलब्धियों पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर, प्राचार्य आवासीय खेलकूद संस्थान आलोक शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी बृजेश शर्मा, संस्थान के खेल प्रभारी अताउल्लाखान, प्रशिक्षक संजय कर्मा, योग प्रभारी मनोज कुमार व्यास, शैलेन्द्र चौहान, दीपक वैष्णव, एवं सभी खेल प्रेमियों ने बधाई प्रस्तुत की है
0 Comments