भाजपा नेता जसपाल अरोरा मित्रमण्डली ने मनाया प्रधानमंत्री मोदीजी का जन्मदिवस

सीहोर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर कस्बा स्थित हनुमान फाटक पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा द्वारा अपने साथियों के साथ केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रीय नागरिकण उपस्थित रहे।

इस मौके पर श्री अरोरा ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के मेहसाणा में जन्मे श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर निरंतर तीन कार्यकाल (2001-14) पूरे किए और अब प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित करते हुए देश का सफलता पूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। यह उनका तीसरा कार्यकाल है। मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सेवा पखवाड़ा पर्व मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पौधा रोपण, स्वच्छता अभियान सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।     

Post a Comment

0 Comments