सीहोर। अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की सीहोर ईकाई भक्ति महिला परिषद सदस्यो द्वारा क्षमा वाणी महापर्व पखवाडे आयोजन की श्रखंला मे क्षमावाणी पर्व मनाया
कार्यक्रम मे वक्ताओ ने अपने विचार व्यक्त किए! इस अवसर पर सचिव अर्चना जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए परिषद के विभिन्न आयोजन ओर उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला! प्रतियोगिता मे सारगर्भित लेख एंव निबंध प्रतियोगियो को पुरस्कार प्रदान किए!
भजन संध्या भक्ति भाव से ओत्प्रोत गीत संगीत के साथ भजन का आयोजन किया गया एंव प्रभावना के रुप मे फल वितरित किए गए!
इस अवसर पर मुख्य रूप से परिषद की सदस्य श्रीमती विमला जैन, अर्चना जैन, अनीता जैन, श्रीमति कमलश्री, सरोज जैन श्रीमति पप्पूजैन ,रानी जैन डाक्टर नीलमणी जैन,रोशनीजैन, तिलका जेन ,आदि मुख्य रूप से उपस्थित थी ।
0 Comments