सीहोर।वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित वसुंधरा विशेष विद्यालय ब्रह्मपुरी कालोनी सीहोर में सक्षम संगठन द्वारा महामुनि अष्टावक्र जी की जयंती का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री गौतम जी टेटवाल कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मध्य प्रदेश शासन व अध्यक्षता आदरणीय साधुराम शर्मा जी सेवा निवरत गन्ना आयुक्त मप्र शासन की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर महामुनि अष्टावक्र जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया एवं पुष्प अर्पित किये। आदरणीय मंत्री जी ने कहा कि संगठन द्वारा दिव्यांगजनों की जो सेवा की जा रही है वो ही ईश्वर की सच्ची सेवा है महामुनि अष्टावक्र दिव्यांगों के प्रेरणा स्रोत हैं उन्होंने जनक जी की सभा में शास्त्रार्थ में सबको हराकर अपने ज्ञान का परिचय दिया था। सभी दिव्यांग उनसे प्रेरणा लें और अपने आप को कमजोर ना समझे बल्कि सक्षम बने व इस अवसर पर उन्होंने अपने कृषि कॉलेज सीहोर के संस्मरण सुनाए और संदेश दिया कि संगठन के छोटे छोटे सेवा कार्यों से ही व्यक्ति बड़े पदो पर पहुँच सकता है आप लोगों ने जो सेवा व्रत लिया है वह अनुकरणीय है जो दिव्याँगजनों की सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।इस अवसर आदरणीय साधुराम शर्मा जी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँच सेवा का संकल्प दिलाया।व सक्षम के प्रांत युवा आयाम प्रमुख और वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह जी ने सक्षम संगठन व वसुंधरा के कार्यों से अवगत कराया व ज़िले की कार्यकारिणी के नवीन दायित्वों की घोषणा की।इस अवसर पर सक्षम संगठन के पदाधिकारी ऋषिराज शर्मा, जिला अध्यक्ष एच एन वर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र चंदेल, जिला सचिव प्रदीप नागिया, जिला उपाध्यक्ष आर एस मकवाना, जिला उपाध्यक्ष श्री कैलाश सोलंकी, जिला कोषाध्यक्ष अशोक सोनी, ज़िला मंत्री कमलेश राठौर,कमल जी धनगर, श्री राहुलजी विजयवर्गीय, युवा आयाम प्रमुख तरुण श्रीवास्तव, शिक्षक अंजना राठौर,अशोक चंद्रवंशी,अभिषेक चंद्रवंशी, दिव्यांश चंद्रवंशी,आकाश चंद्रवंशी, सुमित वर्मा, विवेक राठौर की उपस्थिति रही । कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव श्री प्रदीप नागिया जी द्वारा


0 Comments