सीहोर। स्थानीय रेनबो प्ले स्कूल के सभागार में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला सीहोर के बैनर तले काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गीतकार द्वारिका बांसुरिया ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पंडित अजय शर्मा उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रुप में आशुतोष शर्मा प्रांतीय महामंत्री अखिल भारतीय साहित्य परिषद, राकेश सक्सेना संभाग सहसंयोजक, हीरालाल जायसवाल जिला उपाध्यक्ष रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सरस्वती वंदना कवि जोरावर सिंह ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र जायसवाल ने किया। इस अवसर पर सीहोर शहर के गजलकार धर्मराज देशराज की पुस्तक "गजल से गुफ्तगू" का विमोचन भी हिंदी दिवस के पावन अवसर पर अतिथियों द्वारा किया गया। साथ ही हिंदी की सेवा में लगे श्री प्रदीप सिंह सेंगर ब्लॉक समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला सीहोर एवं श्रीमती अंजना नोरिया हिंदी प्राध्यापिका सीहोर का सम्मान शाल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र भेंट कर किया गया। अतिथियों का स्वागत हीरालाल शर्मा, गोविंद लोवानिया, विनोद पंसारी , जोरावर सिंह,संदीप मेवाड़ा ने अंग वस्त्र उड़ा कर किया।



0 Comments