ABVP सीहोर इकाई की हुई घोषणा ऋतिक अरोरा बने मंत्री, मिलनसार बने अध्यक्ष

सीहोर । कल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीहोर नगर इकाई की  एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई बैठक में नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई । बैठक में मुख्य रूप से राजगढ़ विभाग संगठन मंत्री धर्मेंद्र दांगी  एवं राजगढ़ विभाग संयोजक हर्षित मेवाड़ा  उपस्थित रहे। बैठक की शुरुवात विद्या की देवी मां सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणा पुंज स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। जिसमें धर्मेंद्र दांगी  ने सभी कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी परिषद की कार्य पद्धति एवं आचार पद्धति के विषय में बताया कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन अनुशासन के साथ काम करने के कारण ही बन पाया है । परिषद ने हमेशा ही ज्ञानशील एकता के भाव के साथ में काम किया है। विभाग संयोजक हर्षित मेवाड़ा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव से ही छात्र हितों के लिए कार्य करती हुई आई है तत्पश्चात नगर कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमें नगर अध्यक्ष के रूप में मिलन सर निर्वाचित हुए एवं नगर मंत्री के रूप में रितिक अरोड़ा निर्वाचित हुए । नगर उपाध्यक्ष देवेंद्र मेवाड़ा, नगर सहमंत्री कुशल मोटवानी, शैलेश सेन,कार्तिक बेस, हर्ष प्रजापति,कशिश सिमुलिया, नगर महा विद्यालय मयंक चंदेल, सह प्रमुख नंदिनी ठाकुर, नगर विद्यालय प्रमुख अंशुमन सोनी, सह प्रमुख ऋषिका सोनेरिया, नगर कार्यालय मंत्री प्रथम सोनी , नगर कार्यकारणी सदस्य अंकित चौहान , देवेंद्र मालवीय , आदि गण उपस्थित रहे ।


Post a Comment

0 Comments