जश्ने ईद मिलादुन नबी के मौके पर दाऊदी वोहरा समाज ने निकाला भव्य चल समारोह

सीहोर। जश्ने ईद मिलादुन नबी के मौके पर दाऊदी वोहरा समाज द्वारा चल समारोह निकाला गया जो कस्बा स्थित वोहरा मस्जिद से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ वोहरा मस्जिद छावनी पर समापन हुआ। जुलुस में घोड़े, बग्गी जिसमें छोटे-छोटे बच्चे बग्गी पर बैठे हुए थे। जुलुस के आगे कई बच्चे राष्ट्रीय ध्वज लहराते नजर आ रहे थे। नरसिंगढ़ का बैंड द्वारा राष्ट्रीय धुन एवं नवी साहब की शान में नात की धुन आकर्षण का केन्द्र रही। जुलुस में दाऊदी वोहरा समाज के जनाब साहब हुजेफा भाई साहब शाकिर के नेतृत्व में शामिल सभी लोग अपने कौमी लिबास में नजर आ रहे थे। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, वरिष्ठ समाज सेवी रिजवान पठान सहित समाज जनों में प्रमुख रूप से जुलुस कमेटी के वोहरा समाज अध्यक्ष अब्दुल भाई लोहे वाले, अब्दुल भाई पेटी वाले, हूसेन अली जेकी, मन्नान भाई लोहे वाले, ताहिर भाई, शेख बुरहान भाई, शेख मोईज भाई, मुस्तफा हूसेन, हूसेन सेफी, शब्बर सेफी, हकीम उद्दीन शुजाई, फकरूद्दिन शेफी, अली असगर सहित बड़ी संख्या में लोग जुलुस में शामिल रहे।

शहर के प्रमुख चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर पार्षद इरशाद पहलवान मित्रमण्डली, हसीन कुरैशी पार्षद मित्र मण्डली, हनीफ उर रेहमान मित्रमण्डली, गब्बर पहलवान मित्रमण्डली सहित शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों द्वारा जुलुस में शामिल सभी लोगों का फूलमालाओं प फूल वर्षा कर स्वागत सम्मान किया। समापन अवसर पर वोहरा समाज के  जनाब साहब के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, थाना कोतवाली प्रभारी, समाजसेवी रिजवान पठान, हनीफ उर रेहमान, गब्बर पहलवान, हसीन कुरैशी सहित सभी वरिष्ठजनों को शॉल उड़ाकर सम्मान किया गया।


Post a Comment

0 Comments