हिंदी दिवस पर १२ प्रांतों के 135 कवियों ने सीहोर मे रचा इतिहास हिन्दी उर्दू दो बहने है -

सीहोर (रजि.),जन परिषद सीहोर, राष्ट्रीय कलचुरि कवि परिषद भारत के संयुक्त के तत्वावधान में हिंदी दिवस पर  शा.उत्कृष्ट विधालय क्र.१ सीहोर में भारत के १२ प्रांतों के गीतकार, गज़लकार, हास्य व्यंग्यकार, छंद, मुक्तक आदि  कवियों द्वारा अ.भा.कवि सम्मेलन की महफ़िल सजी। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती का पूजन अर्चन कर पधारे अतिथियों का तिलक लगाकर पुष्पगुच्छ से सम्मान स्वागताध्यक्ष सुदामा दुबे ने किया | साहित्य साधना मंच के संस्थापक सुरेश जायसवाल ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी साहित्य साधना मंच के प्रदेशाध्यक्ष अशोक व्यग्र के कुशल नेतृत्व में,जन परिषद सीहोर के जिलाध्यक्ष डॉ अनीस खान के मार्ग दर्शन में, राष्ट्रीय कलचुरि कवि परिषद की प्रदेशाध्यक्ष राजकुमारी चौकसे के प्रयास से वृंदावन राय की प्रेरणा से उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ, जिसमें म.प्र.उर्दू साहित्य अकादमी की निर्देशक डॉ नुसरत मेहदी भोपाल मुख्य अतिथि,  कवि एवं समिक्षक संजय आरज़ू, भोपाल,   अभिषेक द्विवेदी प्रदेश महामंत्री, अतिविशिष्ट ,डॉ गगन नामदेव, संगीत शिक्षक प्रीतेश सक्सेना, डॉ महेश शर्मा, कवयित्री चंचलिका शर्मा कोलकाता, नीतेश कुमार नैश भोपाल,बी पी मिश्र खीरी, कवयित्री सविता धर धनबाद , संजय जैन बीना मुम्बई विशिष्ट अतिथि, गीतकार सुदामा दुबे स्वागताध्यक्ष रहे|  कार्यक्रम का कुशल संचालन गीतकार लखमीचंद चौधरी एवं गीतकार डॉ विजेंद्र जायसवाल ने किया | साहित्य साधना मंच की उपाध्यक्ष साक्षी जैन ने बताया कि पूरे भारत वर्ष से 135 कवि इस विशाल कार्यक्रम में आखिर हिंदी क्यों विषय पर रचना पाठ करने के लिये शामिल हुवे, इसी अवसर पर साहित्यिक रणभूमि के अपराजित कलमकारों को सरस्वती काव्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय कलचुरि कवि परिषद की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सीमा शिवहरे ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में मदन गोपाल मार्तण्ड झांसी रहें। जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौकसे ने बताया कि मुख्य रूप से रामेश्वर पाल, राहुल शामकुवंर, देवेंद्र पाल, तन्हा नागपुरी, अर्जेंट सिंह, आनन्द पगारे, रश्मि मिश्रा, राशिद ग़ाज़ीपुरी, रश्मि मोयदे रागिनी, प्रवीण शर्मा, ईश्वर गोस्वामी, महिमा सोनी माही, डॉ अनिल शर्मा मयंक, विपिन वल्लभ, संगीता नाग, अर्पित शर्मा, आशीष तिवारी निर्मल, वैभव बडौनिया, कुमार जगदलवी, संतोष सोनी, डॉ गिरीश दुबे बेधड़क, अवनीन्द्र खरे अंशुमान, डॉ प्रशांत जामलिया, डॉ कैलाश शर्मा, संदीप मेवाड़ा, सूरज साहू नील, संतोष श्रीवास्तव विधार्थी, महेश दत्त त्रिपाठी, डॉ बी डी पाठक, प्रियेश गुप्ता, राजकुमार अहिरवार प्रेरणा, आनन्द मिश्रा अकेला, नीरज हतोनिया, हीरा लाल जायसवाल, कमलेश शर्मा, बिहारीलाल सोनी अनुज, ऋषिराज मकारिया, रामकिशोर शर्मा, डॉ प्रियंका श्रीवास्तव प्रियान्जलि, कल्पना कटकवार, गजानंद डिगोनिआ, रुपाली सक्सेना, सविता बांगड़, सुभाष यादव भारती आदि कवियों ने काव्य पाठ किया । प्रचार प्रमुख अनामिका चौकसे ने बताया कि समाज में विशेष योगदान देने पर गुंजन चौकसे अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट, राजेश राय प्रधान संपादक कलचुरि वार्ता, कल्पना राय को सम्मानित किया गया। प्रदेश महामंत्री अभिषेक द्विवेदी ने पधारे सभी लोगो का आभार व्यक्त किया 



Post a Comment

0 Comments