एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन किया धरना प्रदर्शन भाजपा कॉलेज में चला रही सदस्यता अभियान-देवेन्द्र ठाकुर एनएसयूआई ने प्राचार्य कक्ष पर लगाया भाजपा कार्यालय का पोस्टर

सीहोर। एनएसयुआई के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी के नाम कालेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया गया कि भोपाल नाका स्थित प्रधानमंत्री ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज जो कि सीहोर जिले का लीड कॉलेज है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपना सदस्यता अभियान विगत तीन-चार दिनों से चलाया जा रहा था। शासकीय स्थान होने के नाते प्राचार्य को एनएसयूआई द्वारा अवगत भी कर दिया गया था। लेकिन प्राचार्य द्वारा इस पर कोई कार्रवाही नहीं की गई। सोमवार को एनएसयुआई जिला अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा प्राचार्य कक्ष पर भाजपा कार्यालय का पोस्टर लगाया गया एवं धरना प्रदर्शन किया गया। विगत कुछ माह से कॉलेज में राजनैतिक संगठनों द्वारा कार्यक्रम व सदस्यता अभियान किए जा रहे हैं। बार-बार एनएसयूआई द्वारा प्राचार्य को अवगत कराये जाने के बावजूद भी कॉलेज प्रशासन मूकदर्शक बनकर उनका सदस्यता अभियान कार्यक्रम करने दे रहा है। एनएसयूआई ने एसडीएम के नाम में ज्ञापन सौंपा है और चेतावनी दी है कि तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाही की जाए व कॉलेज में हो रहे राजनैतिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई जाये। जिससे कि जिले का सबसे बड़ा कॉलेज राजनीति का अड्डा ना बन सके। ज्ञापन सौपने व धरना प्रदर्शन करने वाले एनएसयुआई के छात्रों में प्रमुख रूप से मनीष मेवाड़ा, यश यादव, तनिश्क त्यागी, अनवेश पटेल, प्रमोद वर्मा, रवि बैरागी, आलोक माली, अभिषेक लोधी, अंकित कौशल, दीपक, आयूश, मोहित, आदित्य आदि छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।




Post a Comment

0 Comments