मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता श्री पूनमचंद जी यादव के निधन पर जसपाल अरोरा ने उज्जैन पहुंच किये श्रद्धासुमन अर्पित




सीहोर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता श्री पूनमचंद जी यादव का मंगलवार रात निधन हो   हो गया था। उन्होंने 100 साल की उम्र में उज्जैन के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा अपने साथियों के साथ उज्जैन पहुंचे और स्वर्गीय श्री पूनमचंद जी यादव के चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से कामना कि की ईश्वर उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से भी भेट की और उनको व उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।  

Post a Comment

0 Comments