देवास भोपाल फोरलेन के टोल प्लाजा पर मिली जाम से मुक्ति ।



देवास भोपाल फोरलेन के टोल प्लाजा पर लगता था जाम, जाम के निराकरण के लिए मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम  और देवास भोपाल फोर लेन ने वाहन चालकों की सुविधा को दृष्ट्रिगत रख कर , मध्य प्रदेश में पहली बार फ्री फ्लो लेन की सुविधा देवास भोपाल फोरलेन के टोल पर शुरू की है। मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम   के निर्देशन में वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से राहत दिलवाने, वाहनों को आसानी से टोल प्लाजा से गुजरने और टोल टैक्स के लेन-देन में समय की बचत के लिए अत्याधुनिक तकनीक से लैस फ्री फ्लो लेन सुविधा से युक्त टोल का निर्माण करवाया है। डीबीसीपीएल के परियोजना संचालक ने बताया कि अत्याधुनिक तकनीक से लैस फ्री फ्लो लेन से वाहन चालकों को जाम से मुक्ति मिली है और टोल टैक्स के लेन-देन में लगने वाले समय की  बचत हुई है तथा आकस्मिक /आपातकालीन वाहन  भी जाम मे फसने बच रहे है ,  देवास भोपाल फोरलेन प्रशासन जिस तरह से वाहन चालकों की सुविधा के लिए सड़कों का रख-रखाव और दुर्घटना से बचाव के लिए रोड साइन बोर्ड लगाने के साथ ही कर्व, पुलिया और डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर पेंट आदि पेंट कर रहा है, वह अपने आप में मध्य प्रदेश की अन्य सड़कों के लिए अनुसरणीय है। जहां एक ओर देवास भोपाल फोरलेन प्रशासन मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम की सड़क रख-रखाव के मानकों पर खुद को खरा साबित कर  रहा है, वहीं अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को भी पूरी तरह से निभा रहा है।  देवास भोपाल फोरलेन सीएसआर  प्रबंधक ने बताया कि  देवास भोपाल फोरलेन मार्ग  पर लगातार सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमो के प्रति समाज में जागरूकता के लिए नियमित कार्यशालाएं एवं जागरूकता रैलियांआयोजित की जाती है ताकि समाज में यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरुक्ता बढ़े जिससे सड़क दुर्घटनाओं में यथासंभब कमी आये समय समय  पर यातायात नियमों का पालन करने वालों को पुरस्कार देते हैं, इसके साथ ही देवास भोपाल फोरलेन  निशुल्क कौशल विकास केंद्र  का देवास और भोपाल में संचालन कर रहा है और  हर महीने ग्रामीण क्षेत्र की  65 लड़कियों को कौशल विकास केंद्र के माध्यम से  रोजगार उपलब्ध करता  हैं। अब तक कौशल विकास केंद्र के माध्यम  से  ग्रामीण क्षेत्र की 1800  लड़कियों को रोजगार उपलब्ध कराकर स्वावलंबी बनाया है। देवास भोपाल फोरलेन की कार्यपद्धति अन्य टोल संचालको के लिए अनुकरणीय है।


Post a Comment

0 Comments