पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन मध्यप्रदेश ने सौंपा ज्ञापन

सीहोर। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन, भारत (एनएमओपीएस) के राष्ट्रीय आव्हान पर आक्रोश मार्च द्वारा मध्यप्रदेश के समस्त शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी द्वारा रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें एनएमओपीएस के जिलाध्यक्ष सवाई सिंह परिहार ने ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में समस्त नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) धारी शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी को पुरानी पेंशन बहाल की जाए और विशेष तौर पर नवीन शैक्षणिक संवर्ग (अध्यापक संवर्ग) के शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा



में वरिष्ठता मान्य कर पेंशन, गे्रच्युटी और अवकाश नगदीकरण आदि में भी इसका लाभ दिया जाए। नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी के सेवानिवृत्त उपरांत सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन यापन के अनुकूल अभी तक सिद्ध नहीं हुई है, इसे अविलंब बंद की जाये। प्रस्तावित यूनिफाइड पेंशन स्कीम (युपीएस) से सम्बंधित जो जानकारी केन्द्र शासन के प्रतिनिधियों द्वारा मीडिया पर आज तक प्रसारित की है उसमें शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी की सेवानिवृत्ति उपरांत सामाजिक सुरक्षा नहीं है। एनपीएस की अंशदान कटौती की राशि भी वापसी योग्य नहीं है। सेवा में रहते मृत्यु उपरांत पारिवारिक पेंशन के नियम भी विवादास्पद है। प्रस्तावित युपीएस, एनपीएसे भी अधिक खतरनाक प्रतीत हो रही है इसे लागू नहीं किया जाए।
नेशनल पेंशन स्कीम धारी केन्द्रीय कर्मचारियों, अधिकारियों की तरह मध्यप्रदेश के कर्मचारी, अधिकारी की सेवा में रहते हुए मृत्यु होने पर परिवार के सदस्यों को पारिवारिक पेंशन का लाभ पुरानी पेंशन योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश में भी दिया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से बाबूलाल मालवीय, कमल बैरागी, विश्वजीत त्यागी, सतीष त्यागी, राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, सवाई सिंह परिहार,  संजय सक्सेना, चैतन आर्य, बद्री प्रसाद मालवीय, संजय श्रीवास्तव, बद्री प्रसाद मालवीय, राजेश गुनावदिया, मुबारिक खान, पुर्णिमा भेरवे, ताजवर बहाव, आशा मेवाड़ा, सुबदा शर्मा, श्यामला राठौर, सुनीता अटेरिया, ममता यादव, सीमा सिद्दिकी,  इन्दर सिंह ठाकुर, चन्दर सिंह ठाकुर, महेश मालवीय, हेमराज पोलाया, राजपाल गुर्जर, कल्याण परमार, अजब सिंह पोलाया, देवबगस, डेलमियां, हरिओम वर्मा, लखनलाल मालवीय, कृष्ण गोपाल वर्मा सहित सभी संगठन के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments