रजत जंयति महोत्सव * राज्य स्तरीय 25 वां भक्तामर महाकाव्य गायन प्रतियोगिता आयोजन 28 सितंबर को देश के लोकप्रिय ख्यति प्राप्त राजस्थान सहित 20 भक्तामर गायन मंडल देगे प्रस्तुति


सीहोर।         श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर स्थित  कस्बा मे 28 सितंबर को राज्य स्तरीय श्री भक्तामर गायन  प्रतियोगिता का 25 वें वर्ष मे रजत जंयति महोत्सव राष्ट्रीय स्तर पर भव्य विशाल रुप मे मनाया जायेगा!  

राजस्थान सहित ख्याति प्राप्त 20 भक्तामर गायन मंडल आमंत्रित किए गए गये है जो अपनी मधुर आवाज और आधुनिक वाद्ययंत्रौ से प्रभु की भक्ति मे लीन हो श्री भक्तामर गायन मन मोहक प्रस्तुति देगे !

        आयोजन के संयोजक एवं आयोजन समिति के तत्कालीन संस्थापक अध्यक्ष महिपाल जैन ने बताया की भक्तामर गायन प्रतियोगिता का 24 वर्ष पूर्व  सिध्दपुर नगरी सीहोर के कस्बा स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर मे विराजमान वीर निर्वाण संवत 800 मे प्रतिष्ठित 1752 वर्ष प्राचीन अतिशयकारी  बड़ेबाबा साहब 1008 भगवान श्री शीतलनाथ श्री अरहनाथ भगवान की प्रतिमा के समक्ष भक्तिमय श्री भक्तामर महाकाव्य गायन का अपना मह्त्व है जंहा साक्षात भगवान की असीम कृपा से आनंद की श्रध्दालुओ को अनूभूति महसूस होती है । पवित्र पावन स्थान पर आस्थावान युवामंडल श्री चंद्रप्रभु  सेवा समिति के सदस्यो ने सकल समाज के सहयोग से प्रारंभ किया था। बड़े बाबा साहब की असीम कृपा से आयोजन की अपार सफलता और भक्तामर गायन मंडलो की रूचि ने राष्ट्रीय स्तर पर सीहोर के राज्य स्तरीय श्री भक्तामर गायन प्रतियोगिता को राष्ट्रीय स्तर पर  पहचान से ख्याति प्राप्त की ओर प्रदेश के अनेक जाने माने ख्याति प्राप्त श्री भक्तामर गायन मंडल आयोजन से जुड़े ओर प्रतियोगिता मे शामिल होकर आयोजन को भव्य विशाल रुप देने मे अहम भूमिका का निर्वहान किया ।
        25 वें रजत जंयति वर्ष मे राजस्थान सहित 20 ख्याति प्राप्त भक्तामर गायन मंडल प्रदेश के विभिन्न शहरो के श्री भक्तामर गायन प्रतियोगिता मे शामिल होगे !  प्रतियोगिता मे शामिल मंडलो की प्रस्तुति का अवलोकन कर निर्णायक मंडल के निर्णय अनुसार प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार अतिथियों के द्वारा प्रदान किए जाएंगे वहीं सांत्वना पुरस्कार प्रतियोगिता मे शामिल मंडलों को प्रदान की जाएंगे ।
सकल जैन समाज के तत्वाधान मे आयोजित  आयोजन मे समाज के युवा वर्ग के संगठन वीर सेवा दल को इस वर्ष सफल आयोजन व्यवस्था  के लिए उतरदायित्व सौपा है ! वीर सेवा दल के युवक  कार्यक्रम को ऐतिहासिक भव्य विशाल  रुप मे  मनाने के लिए व्यवस्था मे अपना योगदान दे रहे है । वही अखिल भारतीय पद्मावती पोरवाल महासभा ने आयोजन को भव्य विशाल रुप मे आयोजित करने के लिए समिति का उत्साहवर्धन करते हुए अपना योगदान दिया है ।
दिगम्बर जैन पंचायत ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष अजय जैन  एंन पदाधिकारियों ने श्रध्दालुओ से अथीक से अधिक संख्या मे शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है ।
 
       

Post a Comment

0 Comments