सीहोर। मंगलवार, 24 सितम्बर को तिलक पार्क दशहरा उत्सव समिति कस्बा सीहोर की आवश्यक बैठक स्थानीय तिलक स्कूल परिसर में आयोजित की गई। जिसमें प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी आगामी दशहरा पर्व एवं रावण दहन बड़े ही भव्यता के साथ मनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया एवं समिति का गठन किया गया, जिसमें संरक्षक अखलेश राय, प्रदीप यादव को कार्यक्रम अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अमन सोनवाने, व्यवस्थापक अजय बोयत, चल समारोह प्रभारी शुभम शाक्य, कोषाध्यक्ष रोहित बोयत, सचिव प्रशांत कसोलिया, महामंत्री गोलू बोयत, मंत्री अमित चावरिया, सहायक मंत्री मोहित चावरिया, सहायक मंत्री अक्षय भारती, प्रचार मंत्री सूरज बोयत, संयोजक अनूप चौधरी को सर्व सहमति से मनोनित किया गया। इनके मनोनयन पर सभी ने बधाई एवं शुभकामनाऐं दी एवं आगामी दशहरा पर्व को बड़े ही उत्साह के साथ मनाये जाने का निर्णय लिया गया।

0 Comments