सीहोर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 02 अक्टुबर 2024 तक मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत बुधवार, 25 सितम्बर 2024 को लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा स्थानीय टाऊन हाल परिसर में स्वच्छ सीहोर स्वस्थ सीहोर थीम पर रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा नृत्य के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही टाउन हॉल विसर्जन घाट पर सफाई अभियान भी शुरू किया। जिसमें स्वयंसेवकों ने विसर्जन घाट पर से विसर्जित पूजन सामग्री को साफ किया एवं आसपास के सभी लोगों से गंदगी ना फैलाने की अपील की। इस अभियान का नेतृत्व महात्मा गांधी महाविद्यालय सीहोर की वरिष्ठ स्वयंसेवक शिवानी प्रजापति ने किया एवं पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस चंद्रशेखर आज़ाद अग्रणी महाविद्यालय के वरिष्ठ स्वयंसेवक यशराज चौहान व आदित्य गौर, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से स्टेट कैम्पर मानसी प्रजापति, नंदनी व सचिन गौर ने अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।


0 Comments