मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर एसोसिएशन की मासिक बैठक हुई आयोजित

सीहोर। मध्य प्रदेश विद्युत पेंशनर एसोसिएशन की मासिक बैठक स्थानीय गीता भवन में आयोजित की गई।  बैठक में सर्वप्रथम जन्म दिवस वाले साथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया। तत्पश्चात वार्षिक पत्रिका  विमोचन पर भी चर्चा की गई। एसोसिएशन द्वारा वृक्षारोपण पर भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये। वार्षिक महोत्सव में अधिवेशन को आयोजित करने की सहमति सभी सदस्यों द्वारा ध्यानिमत से की गई। साथ ही दो नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की तथा डॉ. लोकेंद्र परमार द्वारा स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी साथियों का बीपी व शुगर व अन्य स्वास्थ्य सम्बंधी जांचें नि:शुल्क हुई। बैठक में लगभग 100 साथी उपस्थित रहे ।


Post a Comment

0 Comments