सीहोर, रविवार, दिनांक 01 सितंम्बर 2024 को मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद पंचायत सीहोर में लोक अधिकार केन्द्र का शुभारंभ जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ललता प्रसाद दांगी एंव मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति नमिता बघेल द्वारा किया गया। लोक अधिकार केन्द्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर हो रही घरेलू हिंसा, भेदभाव, समस्त प्रकार की शासकीय योजनाओंसे  वंचित परिवारों की समस्याओं का निराकरण कर लाभ पहुंचाना है। लोक अधिकार केन्द्र के शुभारंभ कार्यक्रम में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला सीहोर से जिला प्रबंधक शशांक शर्मा एंव ओमप्रकाश कुशवाहा एंव जनपद पंचायत कार्यालय से ब्लाक प्रबंधक जे.एस.गोयल व सहायक ब्लाक प्रबंधक मनोहर मालवीय, योगेन्द्र मालवीय, दीपक गिर एंव स्व सहायता समूह की दीदीयों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।