संघ कार्यालय सीहोर में सिद्धपुर सेवा भारती समिति की बैठक हुई आयोजित

सीहोर । संघ कार्यालय सीहोर में सिद्धपुर सेवा भारती समिति की बैठक "सुपोषित भारत - समर्थ भारत " विषय को लेकर सम्पन्न हुई। जिसमें 16 सितंबर 2024 से 22 सितंबर 2024  तक होने वाले प्रतिदिन के कार्यक्रम के प्रमुख, सहप्रमुख के नाम पर विचार किया गया, तथा उन्हें अपनी समिति बनाने के लिए अधिकृत किया गया।सप्ताह भर प्रत्येक दिन अलग-अलग तरह के कार्यक्रम जिसमें पत्रक वितरण, गोष्ठी, स्वास्थ्य शिविर, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता, पोषण आहार प्रतियोगिता, पोस्टर, दीवार लेखन, जनजागरण रैली, गोदभराई, नुक्कड़ नाटक, प्रभातफेरी , समापन होगे। बैठक में विभाग संयोजक श्री बलराम जी,CWC के सदस्य एवं जिले के पालक डा धनीराम जी पंवार की उपस्थिति में जिला सचिव श्री कमल सिंह ठाकुर,कोषाध्यक्ष श्री राजेश जी विजयवर्गीय, श्रीमती डा  पुष्पा कन्नोजिया, श्रीमती शालिनी महेश्वरी, श्री हिन्दू सिंह परमार, श्री ओम जी राय नगर अध्यक्ष, श्री महेन्द्र जी वर्मा, श्री संतोष परमार एवं जिला प्रमुख श्री सुनील भारती पूर्ण कालिक , संस्कार केन्द्र की शिक्षिकाए भी उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments