सीहोर। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी ग्राम बिजोरी में डोल ग्यारस के पावन पर्व पर भव्य चल समारोह निकाला गया। जिसमें समस्त ग्राम वासियों द्वारा गाँव के श्रीराम मंदिर से डोल प्रारंभ कर पुरे गाँव में भजन कीर्तिन करते हुए पुरी श्रद्धा के साथ भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर ग्राम के ही सुप्रसिद्ध वीर बजरंग आखाड़ा के उस्ताद खलिफाओं के मार्गदर्शन में युवा कलाकारों द्वारा हेरत अंगेज करतबों का प्रदर्शन किया गया। गाँव प्रत्येक चौराहों व मुख्य मार्गांे पर नागरिकों द्वारा डोल में विराजमान भगवान श्री कृष्ण की पूजन अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना की एवं अखाड़े के उस्ताद खलिफाओं को साफा बांधकर पुष्पहारों से सम्मान किया गया।


0 Comments