सीहोर। आगामी अनन्तचतुदर्शी चल समारोह को परमपरागत रूप से भव्य और विशाल बनाने हेतु हिन्दु उत्सव समिति के तत्वाधान में एक बैठक आगामी 11 सितम्बर, दिन बुधवार को सांय 4 बजे नगर पालिका सीहोर के सभागार में आयोजित की गई है। हिन्दु उत्सव सिमिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि नगर में अनन्त चतुदर्शी के अवसर पर उत्साह व उमंग के साथ चल समारोह निकाला जाता है, जिसको देखने सीहोर ही नही आस-पास के क्षेत्र के नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित होते हैं। चल समारोह की तैयारियों को लेकर समस्त अखाड़ों, चलित व अस्थाई झाँकियों के पदाधिकारियों व शहर के समस्त धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई है। श्री गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष भी अनन्त चतुदर्शी पर्व पर नगर में आकर्षक झांकियाँ व हेरत अंगेज प्रदर्शित करने वालें अखाड़ों के कलाकारों द्वारा प्रदर्शन किया जावेगा। उक्त बैठक में नगर के समस्त सनातनी बन्धुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील समस्त हिन्दु उत्सव समिति के सदस्य व पदाधिकारियों ने की है।
0 Comments