पर्प इनिशिएटिव संस्था ने ग्रामीण महिलाओं के बीच मनाया स्वतंत्रता दिवस

 



सीहोर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पर्पल इनिशिएटिव संस्था के द्वारा सीहोर के झरखेड़ा ग्राम पंचायत, ब्लॉक श्यामपुर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्पल इनिशिएटिव विगत 3 वर्षों से महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में कार्य कर रही है। पर्पल महिलाओं को उनके घर पर ही स्वरोजगार प्रदान करती है।


स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे महिला उद्यमी पर्पल मार्ट संचालिका श्रीमती सोनम सागर के मार्ट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जिला रोजगार अधिकार श्याम धुर्वे, आजीविका मिशन प्रतिनिधि सरिता रघुवंशी एवं उद्यमिता विकास से प्रकाश दंगी उपस्तिथ थे।
श्री धुर्वे ने महिला स्वरोजगार के बारे में बताते हुए महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मदद का भरोसा दिया । सरिता रघुवंशी आजीविका मिशन प्रतिनिधि ने महिलाओं एवं पर्पल के साथियों को महिला उद्यम प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया। महिला समूह को विभिन्न स्वरोजगार के प्रशिक्षण की बात की। प्रकाश दंगी ने रोजगार और स्वरोजगार के महत्व बताया ।
संस्था के प्रतिनिधि अनामिका राय द्वारा महिला उद्यमिता को बढ़वा देने के लिए विस्तार से बताया गया। उनके द्वारा बताया गया कि सीहोर के प्रत्येक गाँव में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए पर्पल मार्ट आरम्भ किया जायेगा। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लखपति दीदी योजना से जुड़ाव कर महिला उद्यमिता को बढऩे का प्रयत्न किया जायेगा। कार्यक्रम में कुल 90 प्रतिभागियों ने भागीदारी की।

Post a Comment

0 Comments