श्री माणकचंद महेश्वरी स्कूल प्रांगण में कांग्रेसजनों ने किया ध्वजारोहण
सीहोर। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर श्री माणकचंद महेश्वरी स्कूल प्रांगण में राजेश भूरा यादव जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग कांग्रेस कमेटी सीहोर, सीताराम भारती पूर्व जिला अध्यक्ष अनुसूचित जन जाति कल्याण विभाग कांग्रेस कमेटी सीहोर के द्वारा 78 वे स्वाधीनता दिवस के अवसर पर झण्डा बंधन किया गया। राष्ट्रगान पश्चात मीष्ठान का वितरण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मांगीलाल टिमरई, कमलसिंह अहिरवार, कमलेश चाण्डक, सकील खान, ओम राय, मांगीलाल कोठारी आदि उपस्थित रहे।

0 Comments