आज दिनांक 20/08/2024 को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस चंद्रशेखर आज़ाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय, सीहोर में भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ ने भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया. इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यार्थियों के लिए " अक्षय ऊर्जा एवं भारतीय ज्ञान परम्परा" विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसके पश्चात महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ उदय डोलस ने महाविद्यालय के स्टाफ व विद्यार्थियों अक्षय ऊर्जा के प्रयोग व ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई. इस अवसर पर विशिष्ट व्याख्यान माला का आयोजन किया गया. प्रथम वक्ता के रूप में श्री धर्मेंद्र कुमार, शोधार्थी वी. आई. टी. भोपाल ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे शोध कार्यों से विद्यार्थियों को अवगत कराया. दूसरे वक्ता के रूप में डॉ. गीता वर्मा, सहायक प्राध्यापक, रसायन शास्त्र, ने अक्षय ऊर्जा को भारतीय ज्ञान परम्परा से जोड़ते हुए वैदिक व पौराणिक साहित्य के विषय में विद्यार्थियों को अवगत कराया. कार्यक्रम का संचालन भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. तृप्ता झा ने किया.
0 Comments