सीहोर 22 अगस्त. सीहोर शहर में कल 23 अगस्त को हैहयवंशी क्षत्रिय समाज के दिव्यांग विधवा विधुर तलाकशुदा तथा अधिक उम्र के भाई बहनों के लिए परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया है,ताकि वह भी वैवाहिक जीवन का आनंद ले सके. आयोजन में प्रदेश की उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला मुख्य अतिथि रहेंगे तथा अध्यक्षता राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा करेंगे क्षेत्र के विधायक श्री सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे.
अखिल भारतीय हैहयवंशी क्षत्रिय केंद्रीय संचालन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण ताम्रकार हैह्यवंशी, सीहोर ताम्रकार समाज के अध्यक्ष सुशील ताम्रकार ने एक जानकारी देते हुए बताया कि समाज में अपने तरह का देश में पहला आयोजन कल सीहोर में हो रहा है इसमें देश भर से अधिक ढाई सौ से अधिक विधवा विधुर तथा तलाकशुदा भाई बहन अपने जीवन साथी की तलाश पूरी करेंगे. चाणक्यपुरी स्थित कृष्णा सेलिब्रेशन में यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे प्रारंभ होगा जो शाम तक चलेगा.इसी तरह 24 अगस्त को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें देश भर के के हैह्यवंशी बंधु शामिल हो रहे हैं.

0 Comments