ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया गया एक पेड़ माँ के नाम अभियान

 सीहोर। पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक चेतना जगाने हेतु देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे अभियान एक पेड़ माँ के नाम के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत भंडेली, खुरानिया बिलकिसगंज में सीएससी जिला ई-गवर्नेंस द्वारा कुल 100 पौधों का रोपण किया गया।

जिला ई-गवर्नेंस की टीम द्वारा बिलकिसगंज खुरानिया के शासकीय स्कूल के प्रांगण एवं खुरानिया-बिलकिसगंज मुख्य मार्ग पर सीएससी द्वारा पौधों का रोपण किया गया । उन्होने कहा कि पर्यावरण को हरा भरा बनाए रखने हेतु पौधारोपण एक कारगर उपाय है।  पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीहोर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ सुरेंद्र सिंह मेवाडा की उपस्थिति में पौधरोपण किया गया।
ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि महेश वर्मा, समाजसेवी प्रीतम मेवाड़ा एवं वरिष्ठ ग्रामीणजनो ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी माँ के नाम एक पौधे का रोपण किया।
इस मौके पर डॉ सुरेन्द्र सिंह मेवाड़ा ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि हमें हमारे जीवन में न सिर्फ पौधों का रोपण करना चाहिए बल्कि उनका अनिवार्य रूप से संरक्षण कर प्रकृति के प्रति अपना कर्तव्य निर्वहन करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला ई गवर्नेंस टीम से सीएससी जिला प्रबंधक सुनील बामनिया ने बताया कि सीएससी ई गवर्नेंस द्वारा पूरे भारत में प्रत्येक जिले में  पौधरोपण किया जा रहा है।
कार्यक्रम संचालन करते हुए सीएससी अकादमी बिलकिसगंज संचालक प्रदीप मेवाड़ा ने बताया कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान पूरे भारत देश एक मुहिम की तरह चलाया जा रहा है। पौधरोपण अभियान पर्यावरणीय मुद्दों जैसे वनों की कटाई, मिट्टी का कटाव, अर्ध शुष्क क्षेत्र में मरुस्थलीकरण, ग्लोबल वार्मिंग, ओज़ोन परत के घनत्व में कमी, वायु प्रदूषण आदि कई गंभीर समस्याओं से हमें बचाता है  और पौधरोपण, पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाता है।



Post a Comment

0 Comments