सीहोर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद व्हीडी शर्मा का सीहोर की सीमा में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा मित्र मंडल एवं समर्थकों ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा प्रवास के दौरान यहां से गुजर रहे थे, इसी दौरान श्री अरोरा एवं उनके समर्थकों ने टौल टैक्स के पास पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष का गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया। इस दौरान श्री अरोरा ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ कुछ चर्चा भी की। स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला रवाना हो गया। इस दौरान श्री अरोरा मित्रमंडल सहित उनके समर्थक मौजूद रहे।

0 Comments