सीहोर। गुरुवार, 29 अगस्त को सीहोर जिला शस्त्र प्रदर्शन अखाड़ा समिति की बैठक करोली माता मंदिर प्रांगण में रखी गई। बैठक में अगामी अनंत चतुर्थी चल समारोह को लेकर सभी अखाड़ों के उस्ताद खलिफाओं से परिचर्चा की गई। चल समारोह में शामिल होने वाले अखाड़े श्री गणेश अखाड़ा, श्री वीर बजरंग अखाड़ा, श्री शिव शंकर अखाड़ा, श्री रामेश्वर महादेव अखाड़ा, श्री कृष्ण मटकी तोड़ फोड़ अखाड़ा, श्री वीर विजय अखाड़ा, श्री शिव शंकर अखाड़ा, महाराणा प्रताप व्यायाम शाला, श्री शाखा बजरंग अखाड़ा, श्री सरदार पटेल व्यायाम शाला, श्री आर्य वीर अखाड़ा, श्री महाँकाल अखाड़ा, श्री लव कुश अखाड़ा आदि के पहलवानों द्वारा अपने जाबाज करतब दिखाये जायेगें।

0 Comments