सविता बौद्ध राष्ट्रीय बौद्ध महासभा महिला विंग जिलाध्यक्ष नियुक्त

सीहोर। राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के नागपुर में 12 अक्टूबर को होने


वाले बौद्ध धर्म दीक्षा समारोह की तैयारी को लेकर भोपाल में हुए एक दिवसीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष बी.एस. बिसोरिया द्वारा सविता बौद्ध को महिला विंग राष्ट्रीय बौद्ध महासभा सीहोर जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इस मौके पर राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म प्रकाश भारतीय, पूर्व विधायक धर्म सेवक संघ के राष्ट्रीय संयोजक संघप्रिय कमलेश बौद्ध, राष्ट्रीय महासचिव डी.पी. गोलिया एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनकी नियुक्ति पर  एस.एल. बौद्ध जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बौद्ध महासभा सीहोर लक्ष्मी दोहरे, कृष्ण बौद्ध, कुसुम बौद्ध, सरिता दोहरे, लाल सिंह बौद्ध , संतोष सूर्यवंशी, बंटी जाटव, नर्मदा प्रसाद, संतोष बौद्ध, अभिषेक अहिरवार, गोविंद आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।



Post a Comment

0 Comments