सीहोर। स्थानीय प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस, चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सीहोर में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिनांक 23 अगस्त 2023 को इसरो द्वारा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 सफलता पूर्वक पहुंचाया गया था। इस अभूतपूर्व सफलता को यादगार बनाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा इस दिवस को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में इसरो द्वारा तैयार की गई लघु फिल्मों का विद्यार्थियों के समक्ष प्रदर्शन किया गया ताकि विद्यार्थी यह जान सके कि भारत विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा अंतरिक्ष की क्षेत्र में कितने अनुसंधान कर चुका है तथा इसमें भविष्य में क्या-क्या संभावनाएं हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शीलचंद गुप्ता के निर्देशानुसार कार्यक्रम की आयोजक डॉ तृप्ता झा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों में विज्ञान एवं अंतरिक्ष के विषय में ज्ञानवर्धन करने के लिए एक साइंस क्विज का आयोजन भी किया। डॉ. देवेंद्र कुमार वरवड़े, डॉ अरुण कुमार गौतम तथा डॉ. गीता वर्मा के समन्वय से आयोजित इस साइंस क्विज में विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र सहभागिता की। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए विज्ञान एवं अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की अपील करते हुए इस क्षेत्र में देश के गौरवशाली इतिहास पर भी प्रकाश डाला।


0 Comments