सीहोर के निशान्त शर्मा ने प्रधानमंत्री के समक्ष तबला वादन कर सीहोर को किया गौरवान्वित

सीहोर। सीहोर संगीतिका संगीत महाविद्यालय के छात्र रहे निशांत शर्मा ने 20 अगस्त को हेदराबाद भवन नई दिल्ली में मलेशिया के प्रधानमंत्री के भारत आगमन पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  श्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री एवं जयशंकर प्रसाद, एन.एस.ए.प्रमुख श्री अजीत ढोमाल भी साक्षी बने।

यह कार्यक्रम मलेशिया के प्रधानमंत्री के भारत आगमन पर स्वागत हेतु किया गया। जिसमें निशांत शर्मा को तबला वादन हेतु आमंत्रित किया गया। निशांत शर्मा नेहरू कॉलोनी निवासी श्री गोपाल दास-श्रीमती शोभा शर्मा के छोटे सुपुत्र है। निशांत महज 7 वर्ष की उम्र से ही विख्यात संगीत पण्डित वासुदेव मिश्रा से तबले की शिक्षा प्राप्त की 12 वी उत्तीर्ण के पश्चात इंदिरा कला संगीत विश्व विद्यालय खैरागढ़ में गुरु शंकर घोष से तबले की शिक्षा प्राप्त की। निशांत तानसेन समारोह ग्वालियर कालिदास समारोह जैसे कई मंचों से तबला वादन कर चुके हैं।
संगीतिका संगीत महाविद्यालय विगत् 40 वर्षों से सीहोर में प्रतिभा निखार रहा है। फरवरी 2024 में 8 बच्चों ने केन्द्रीय विद्यालय में दो इएमआरएस एकलव्य आवासी विद्यालय में संगीत शिक्षक पद पर पदस्थ हुए।
निशांत शर्मा की इस उपलब्धि पर सीहोर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह, एसपी मयंक अवस्थी, वरिष्ठ समाज सेवी अखिलेश राय, सीहोर विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा पं.वासुदेव मिश्रा, नरेन्द्र शर्मा, विक्रम मिश्रा, मांगीलाल ठाकुर, कृष्णपाल सिंह ठाकुर, निर्भय वारिवा, लोक गायक दिलीप सिंह ठाकुर, कृष्णपाल सिंह ठाकुर, चन्द्रपाल सिंह ठाकुर आदि ने बधाई एवं शुभकामनाऐं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments