11वां अंबादत्त भारतीय स्मृति पत्रकारिता सम्मान समारोह रविवार को होगा

 


सीहोर। मूर्धन्य पत्रकार स्व. अंबादत्त भारतीय स्मृति पत्रकारिता सम्मान एवं श्रद्धांजलि समारोह रविवार को नगर के रुकमणी गार्डन में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए अंबादत्त भारतीय स्मृति पत्रकारिता संग्रहालय एवं शोध संस्थान के अध्यक्ष रघुवर दयाल गोहिया ने बताया कि समारोह में राष्ट्रीय स्तर का सम्मान श्री राजीव शर्मा (दैनिक भास्कर एमपी-1 भोपाल के संपादक), राज्य स्तरीय सम्मान श्री राजीव अग्निहोत्री (डिप्युटी स्टेट एडिटर दैनिक पीपुल समाचार भोपाल), श्री नरेंद्र गंगवाल (वरिष्ठ पत्रकार आष्टा), सोशल मीडिया जिला स्तरीय सम्मान श्री प्रदीप चावड़ा, सीहोर) को दिया जायेगा।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री आलोक शर्मा सांसद भोपाल संसदीय क्षेत्र, विशिष्ट अतिथि श्री सुदेश राय विधायक सीहोर विधानसभा क्षेत्र, श्री विकास प्रिंस राठौर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सीहोर, श्री आनंद शर्मा (आईएएस) इंदौर, श्री पंकज सुबीर वरिष्ठ साहित्यकार, डॉ. जयप्रकाश पालीवाल वरिष्ठ समाजसेवी भोपाल तथा श्री राजीव गुजराती जिला कांग्रेस अध्यक्ष सीहोर को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर स्व. अंबादत्त भारतीय पर केंद्रित स्मारिका का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया जाएगा।
समारोह में उपस्थित होने की अपील वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राजकुमार गुप्ता, बलजीत सिंह ठाकुर, प्रदीप चौहान, जुगल पटेल, विनय भटेले, केजी बैरागी, विमल राय, संतोष सिंह, शैलेश तिवारी,शैलेंद्र श्रीवास्तव, संतोष कुशवाह, अनिल सक्सेना, शेख मुंशी, आशीष गुप्ता, हिमालय गोहिया, सुनील तिवारी आदि ने की है। सक्षम पालीवाल, पुरुषोत्तम मीणा, शैलेंद्र पहलवान, जयंत शाह, राजू अग्रवाल, विनोद राठौर, पार्षद अजयपाल सिंह, हरीश चंद्र आर्य आदि ने की है।

Post a Comment

0 Comments