बसपा ने किया श्री कृष्ण जन्माष्टमी चल समारोह का स्वागत

सीहोर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी एवं अहिरवार संघ द्वारा कोतवाली चौराहे पर यादव समाज द्वारा निकाले चल समारोह का स्वागत बहुजन समाज पार्टी के मुख्य प्रभारी कमलेश दोहरे के निर्देश अनुसार चल समारोह  अध्यक्ष जितेंद्र यादव, घनश्याम यादव और यादव समाज वरिष्ठ समाजसेवियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। चल समारोह में उपस्थित समाज जनों पर पार्टी के पदाधिकारी द्वारा पुष्प वर्षा की गई। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से  अनोखीलाल मालवीय ( जिला प्रभारी बसपा सीहोर), नरसिंह भारती (जिला महासचिव बसपा सीहोर), नर्मदा प्रसाद फौजी, विनोद अहिरवार (संभाग सचिव अहिरवार समाज), कमल कोरबे, देवराज मालवीय,  हरिओम बौद्ध, पूनम चंद मोर्या, विजय अहिरवार, ओमप्रकाश भारती, शुभम भारती, गेंदालाल अहिरवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Post a Comment

0 Comments