श्री माँ शारदा वैदिक संस्थान के तत्वाधान में 31 अगस्त से 6 सितंबर तक श्री बद्रीनाथ धाम उत्तराखंड में ज्योतिष एवं भागवत सिंधु आचार्य पंडित हर्षित शास्त्री सीहोर वाले के पावन सानिध्य में श्री बद्रीनाथ रस श्री मद्द भागवत कथा का दिव्य आयोजन हो रहा है इसके संबंध में 28 अगस्त 2024 को प्रातः 9:00 बजे सीहोर स्टेशन से यात्रियों का जत्था श्री बद्रीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगा संस्थान के मीडिया प्रभारी ने बताया कि यह पहला अवसर है जब सीहोर जिले के आचार्य बद्रीनाथ धाम में कथा करेंगे इसके पूर्व सीहोर जिले से किसी ने भी बद्रीनाथ धाम में कथा नहीं करी है | बद्रीनाथ धाम मे भागवत कथा मे जाने वाले भक्तो मे सीहोर, विदिशा, नागदा, रतलाम, उज्जैन, जयपुर, भोपाल विभिन्न स्थानों के शामिल है एवं हर्षोल्लास के साथ पवित्र धाम मे कथा सुनने क़ो आतुर है

0 Comments