सीहोर। डाइट सीहोर में श्री कृष्णाजन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण जी की आरती की गई। छात्रों और स्टाफ़ ने अपने विचार रखे । डाइट प्राचार्य डॉ अनिता बडग़ुजऱ्र ने श्री कृष्ण जी बताया कि विष्णु के कृष्ण के रूप में जन्म लेने से पहले, अनंत ने 7 वें बच्चे के रूप में देवकी के गर्भ में प्रवेश किया. श्रीशेष या अनंत को बचाने के लिए, भगवान विष्णु ने योगमाया के माध्यम से देवकी के गर्भ को ब्रजनिवासिनी वासुदेव की पत्नी रोहिणी के गर्भ में स्थापित कर दिया। इसके बाद 8वें पुत्र के रूप में श्रीहरि ने देवकी के गर्भ से पूर्णावतार रूप धारण किया।
भगवान विष्णु स्वयं कारागार में प्रकट हुए और देवकी और वासुदेव को दर्शन दिये. देवकी और वासुदेरु ने मुझे वरदान दिया था कि मैं पिछले जन्मों की तपस्या के फलस्वरूप तुम्हारी संतान के रूप में तीन बार जन्म लूँगा. वरदान स्वरूप, भगवान विष्णु देवकी के पहले जन्म में वृष्णिगर्भ नामक बालक के रूप में पैदा हुए. फिर दूसरे जन्म में जब तुम माता अदिति थीं तो मैं तुम्हारा पुत्र उपेन्द्र था. मैंने वामन बनकर राजा बलि की रक्षा की. अब इस तीसरे जन्म में वह आपके पुत्र के रूप में प्रकट होते है और कहते है ।कि मैं अपना वचन पूरा कर रहा हूं.डाइट के वरिष्ट व्याख्याता श्रीमती मुक्ता गुप्ता श्री आर के त्रिपाठी ,डॉ अनिल सिंह ने भी कृष्णजी के ऊपर व्याख्यान दिया। डाइट व्याख्यात डॉ विनय चौहान श्री ब्रजश्हरण सिह श्रीमती मंजु तिवारी,श्रीमती सुनीता शर्मा और श्रीमती शिवानी साहू सहित छात्रों ने श्री कृष्ण जी की झांकी बनाई। छात्र धर्मेन्द्र सूर्यवंशी ने कृष्ण जी पर कविता पाट किया कि कृष्ण तुम पर क्या लिखूं! कितना लिखूं! रहोगे तुम फिर भी अपरिभाषित चाहे जितना लिखूं!।
0 Comments